पेड़ों को काटने से रोका तो आरोपियों ने की मारपीट…
HNN/ मंडी
जिला मंडी में मारपीट का मामला सामने आया है। वही पीड़ित ने इस बाबत पुलिस थाना धनोटू में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार धारा 447, 427, 504, 506, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, माजिद अली निवासी गांव डिनक ने अपनी जमीन पर पॉपुलर के पेड़ लगा रखे थे।
उसी जमीन के साथ बसीरा बीवी पत्नी मुनीर खान व मोहम्मद अली की जमीन भी है। तो वही जब माजिद अली और उसका भाई अपनी जमीन में लगे पेड़ों को देखने गए तो वहां अनवर पुत्र अशरफ, परवेज पुत्र अशरफ, अरमान पुत्र अनवर उनके पॉपुलर के पेड़ों को काट रहे थे।
जब उन्होंने आरोपियों को पेड़ काटने से मना किया तो वह तैश में आ गए और गाली-गलौज करने लगे। इतना ही नहीं आरोपियों ने उनसे धक्का-मुक्की की और जान से मारने तक की धमकी दे डाली।