लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

‘पेड़ लगाओ, प्रकृति बचाओ, पानी बचाओ’ का संदेश लेकर भारत भ्रमण पर निकला रामू

PRIYANKA THAKUR | 16 नवंबर 2022 at 10:19 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

आंध्र प्रदेश से शुरू हुआ सफर, कई राज्य पार कर पहुंचा नाहन

HNN / नाहन

पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में काफी जागरूकता बढ़ रही है। बहुत से लोग अपने-अपने अंदाज में इस दिशा में काम कर रहे हैं, ताकि लोगो को अधिक से अधिक जागरूक किया जा सके। आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे युवा की, जो साइकिल के माध्यम से देशवासियों को ‘पेड़ लगाओ, प्रकृति बचाओ, पानी बचाओ’ का सन्देश देने के लिए निकला हैं। आंध्र प्रदेश का रहने वाला युवक रामू साइकिल पर सवार होकर 29 राज्यों के भ्रमण पर निकला है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उसका सिर्फ एक ही उद्देश्य है, लोगों को एक सकारात्मक सन्देश देना ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग पर्यावरण के बारे में सोचे। पानी बर्बाद न करे, जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करे और पेड़ो की देखभाल करे। बता दे कि आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली और उत्तराखंड के बाद वह बीते कल हिमाचल प्रदेश पहुंचा। नाहन पहुंचने पर स्थानीय लोगो ने उसका स्वागत किया और उसका हौसला बढ़ाया।

गौरतलब है कि देश में बढ़ती आबादी के चलते कई राज्यों के जिलों में पानी की समस्या निरंतर बढ़ती जा रही है। पेड़ों की अंतहीन कटाई ने जहां मानवीय जीवन को प्रभावित किया है, वहीं असंतुलित मौसम चक्र को भी जन्म दिया है।

छोटी दूरी के लिए करें साइकिल का उपयोग:
रामू अपनी यात्रा के दौरान लोगो को यह भी बता रहा है कि ज्यादा से ज्यादा साइकिल का उपयोग करें। साइकिल चलाए और छोटी दूरी तय करने के लिए पहली पसंद साइकिल को बनाए। कार और मोटरसाइकिल की सवारी कम से कम करनी चाहिए, जिससे हमारा पर्यावरण स्वच्छ रहे क्योंकि इससे प्रदूषण नियंत्रण में रहेगा। साथ ही उनका कहना है कि साइकिल चलाने से हमारा शरीर भी ठीक रहता है। क्योंकि इससे अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]