पेड़ से लटका मिला 22 वर्षीय विवाहित महिला का शव, 14 दिन से थी लापता

By Ankita Published: 30 Jul 2023, 10:56 AM | Updated: 30 Jul 2023, 10:57 AM 1 min read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर में सदर थाना पुलिस क्षेत्र के तहत नोआ गांव में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक विवाहित महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। मृतक महिला की पहचान 22 वर्षीय रीमा कुमारी पत्नी किरण कुमार उर्फ (गोल्डी) निवासी नोआ बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

महिला की सास कमला देवी ने 16 जुलाई को सदर पुलिस थाने में रीमा देवी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जानकारी के मुताबिक, नोआ गांव के पास स्थित बल्ह खड्ड के पास एक व्यक्ति घासनी में दवा स्प्रे कर रहा था। व्यक्ति की नजर अचानक एक पेड़ पर पड़ी, जिस पर महिला का शव लटका हुआ था। यह विवाहित महिला 16 जुलाई से लापता थी। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौक़े पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।