Loading...

पेड़ से लटका शव मिला 27 वर्षीय प्रवासी युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Ankita • 9 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में पुलिस थाना गगरेट के तहत पिरथीपुर गुरा दी बड़ के पास एक प्रवासी युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय अमरेश कुमार आदिगोपालपुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, युवक पिरथीपुर में कामकाज के सिलसिले में रहता था।

वह रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर मिक्सचर मशीन पर ऑपरेटर था। पुलिस चौकी दौलतपुर चौक को जानकारी मिली कि पिरथीपुर गुरा दी बड़ के पास शहतूत के पेड़ के साथ किसी युवक का शव लटका हुआ है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। चौकी प्रभारी एसआई अजीत सिंह ने मामले की पुष्टि की है।