लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पेनक्रियाज अटैक से जूझ रहे विधायक अजय सोलंकी की स्थिति में सुधार

PARUL | 24 नवंबर 2023 at 3:19 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

हफ्ता और रहना होगा पीजीआई में, डॉक्टरों ने मिलने वालों को इस वजह से किया माना….

HNN/नाहन

करीब आठ दिनों से पीजीआई में एडमिट नाहन के विधायक अजय सोलंकी के स्वास्थ्य में अब हल्का सा सुधार नजर आ रहा है। विधायक पर हुए जटिल पेनक्रियाज अटैक के बाद उन्हें 16 नवंबर को मेडिकल कॉलेज नाहन से पीजीआई रेफर कर दिया गया था। वही विधायक के जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर लोगों ने भगवान से प्रार्थना भी की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बता दें कि दिवाली के दौरान ही अजय सोलंकी को अचानक पेट में जोर का दर्द उठा था। इसके बाद उन्हें तुरंत नाहन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। तमाम टेस्ट रिपोर्ट के बाद पता चला कि विधायक के पेनक्रियाज में दिक्कत आई है। चिकित्सकों के द्वारा उन्हें नाहन से चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां लगातार पीजीआई के डॉक्टर उन पर नजर बनाए हुए हैं।

विधायक अजय सोलंकी का इलाज पीजीआई के गैस्ट्रो विभाग में चल रहा है। जहां उनसे मिलने वालों की भीड़ को देखकर डॉक्टर ने चिंता भी व्यक्त करी। उनका इलाज कर रहे हैं डॉक्टरों ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मरीज से किसी को भी मिलने ना दिया जाए क्योंकि इस रोग में इंफेक्शन होने का बहुत ज्यादा खतरा रहता है।

यही नहीं चिकित्सकों ने उनके परिजनों को भी विशेष हिदायत के साथ मरीज से मिलने का मौका दिया हुआ है।
वही नाहन में उनके समर्थकों ने उनके स्वस्थ होने की कामना भी की है।

वहीं अजय सोलंकी के भाई महीपत सोलंकी ने बताया कि अभी उन्हें पीजीआई से छुट्टी मिलने में हफ्ते भर का समय और लग सकता है। महीपत ने बताया कि विधायक के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह ठीक होकर जनता के बीच में होंगे।

बता दें कि विधायक ने स्वयं मना किया था कि उनके बीमारी को लेकर किसी को ना बताया जाए। इसके पीछे बड़ी वजह उन्होंने बताई थी कि बेवजह लोगों को परेशान होना पड़ता है। वहीं डॉक्टर भी मिलने से मना कर देते है। विधायक के अचानक बीमार हो जाने से पूरे विधानसभा क्षेत्र में लोगों के द्वारा बड़ी चिंता भी व्यक्त की गई। लोगों ने कहा कि हमारे सीधे-साधे विधायक जल्द स्वस्थ होकर एक बार फिर हमारे बीच होंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]