पेपर लीक मामला: पूर्व सचिव जितेंद्र कंवर फिर गिरफ्तार, अदालत ने पुलिस रिमांड पर भेजा
HNN/ हमीरपुर
विजिलेंस ने भंग कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के पूर्व सचिव जितेंद्र कंवर को दूसरी बार गिरफ्तार किया है। बता दें 4 अप्रैल को इसी वर्ष पहले भी उन्हें गिरफ्तार किया गया था तथा जमानत पर रिहा कर दिया गया था। अब जिस मामले में उनकी गिरफ्तारी दोबारा की गई है, उसमें कुछ और कर्मचारियों की गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
जानकारी के अनुसार, एसआईटी ने जितेंद्र कंवर को सोमवार 11 दिसम्बर को ही पूछताछ के लिए हमीरपुर विजिलैंस थाना बुलाया था तथा रात को ही उनकी गिरफ्तारी विजिलेंस ने की। हालांकि उन्हें पहले से दर्ज केस में गिरफ्तार किया गया है लेकिन यह गिरफ्तारी नए तथ्य सामने आने के बाद हुई है।
सोमवार को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 15 दिसम्बर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। एसपी विजिलेंस मंडी राहुल नाथ ने पुष्टि मामले की पुष्टि की है।