लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसा- पर्यटक सहित पायलट की दर्दनाक मौत

SAPNA THAKUR | 15 जून 2022 at 4:13 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में आज पैराग्लाइडिंग के दौरान बड़ा हादसा पेश आया है। यहां पैराग्लाइडिंग के दौरान पर्यटक सहित पायलट की दर्दनाक मृत्यु हो गई है। मृतकों की पहचान पायलट किशन गोपाल और पर्यटक हरियाणा के अंबाला निवासी 21 वर्षीय आदित्य के तौर पर हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा डाेभी पैराग्लाइडिंग साईट पर पेश आया है।

इस दौरान पहाड़ी से जैसे ही पायलट ने पर्यटक के साथ टेकऑफ किया तो अचानक ही पायलट किशन गोपाल पर्यटक आदित्य सहित निचे गिर गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए। पर्यटक आदित्य ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि पायलट किशन गोपाल को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया परन्तु उसकी भी जान नहीं बचाई जा सकी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीँ, हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की टीम घटनास्थल की ओर रवाना हुई तथा दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]