पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़-बिलिंग घाटी में आज प्री वर्ल्ड कप प्रतियोगिता शुरू
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा में आज प्री वर्ल्ड कप प्रतियोगिता आरंभ हो गई है। बता दें पैराग्लाइडिंग के लिए बीड़-बिलिंग घाटी विश्व प्रसिद्ध है। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ फ्लैग ऑफ करके विशेष अतिथि मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल द्वारा किया गया।
आज सुबह बिलिंग के टेक ऑफ पॉइंट पर हवन का आयोजन किया गया। बता दें क्रॉस कंट्री पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप में 33 देशों के 188 से अधिक पैराग्लाइडर पायलटों ने पंजीकरण करवाया है।
दो नवंबर को समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू विजेताओं को सम्मानित करेंगे। जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने बताया कि वर्ल्ड कप के मुकाबले 27 अक्तूबर से शुरू होंगे और 28 अक्टूबर को धर्मशाला में मैच होने के कारण उड़ानों पर प्रतिबंध रहेगा।