Loading...

पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप में पहले दिन यूएसए के पायलटों का रहा बेहतरीन प्रदर्शन

PARUL • 28 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में बीड़ बिलिंग में चल रहे पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप में पहले दिन के परिणाम के अनुसार यूएसए के पायलटों का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। पहले दिन 93 प्रतिभागियों ने बिलिंग से टेक ऑफ करके अपने टास्क के लिए उड़ान भरी। सभी प्रतिभागियों को 67.4 किमी का गोल दिया था।

ओवरऑल प्रतियोगिता में यूएसए के ऑस्टिन ने 2 घंटे एक मिनट 59 सेकंड में लक्ष्य पूरा किया। जबकि यूएसए के ही मैट सीनियर 2 घंटे 10 मिनट 15 सेकंड में लक्ष्य पर पहुंचकर दूसरे, भारत के यशपाल ने 2 घंटे 10 मिनट 56 सेकंड में तीसरे स्थान पर हैं। बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के प्रवक्ता एडवोकेट अंकित सूद ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि इंडियन नेशनल में यशपाल पहले स्थान पर,अश्विनी ठाकुर दूसरे स्थान और रंजीत सिंह तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। तो वहीं महिला प्रतिभागियों में यूएसए की जेनी ओनेल पहले स्थान पर, स्विट्जरलैंड की वीरा दूसरे और यूएसए की आइसा वेला तीसरे स्थान पर चल रही हैं।

सीनियर क्लास में भारत के यशपाल पहले, स्विट्जरलैंड के माइकल दूसरे और नॉर्वे के डगफिन्न तीसरे स्थान पर हैं। स्पोर्ट्स क्लास में भारत के यशपाल पहले, स्विट्जरलैंड के नोआह दूसरे और स्विट्जरलैंड के ही थॉमस तीसरे स्थान पर हैं।