Loading...

पैर फिसलकर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की हुई मौत

Ankita • 28 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी में एक व्यक्ति की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान रतिया निवासी गांव सरीउण डाकघर मलोह निहरी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकरी के मुताबिक, वन विभाग के निहरी में निर्माणाधीन विश्राम गृह में कार्यरत रतिया जब अपने घर की ओर जा रहा था तब अचानक ही रास्ते में उसका पैर फिसला और वह गहरी खाई में जा गिरा।

व्यक्ति के खाई में गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उसे खाई से निकाला परंतु तक तक उसकी मौत हो गई थी। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जाँच शुरू की। डीएसपी भारत भूषण के द्वारा खबर की पुष्टि की गई है।