पैसों के लेनदेन को लेकर ट्रक ऑपरेटर को पीटा, मामला दर्ज
HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर के बरमाणा में एक ट्रक चालक ने पैसों के लेनदेन को लेकर ट्रक ऑपरेटर के साथ न केवल मारपीट की बल्कि गाली-गलौच भी की। पुलिस ने ट्रक ऑपरेटर की शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में ट्रक ऑपरेटर संजीव कुमार पुत्र परमा नंद निवासी मसेरडू जिला हमीरपुर ने बताया कि उनके ट्रक नंबर (एचपी 68.2007) को ड्राइवर पंकज कुमार चलाता था, वह 3 महीने पहले गाड़ी चलाना छोड़ गया था।
ट्रक ड्राइवर पंकज कुमार उनके पैसे का हिसाब नहीं कर रहा था। जब उन्होंने उससे हिसाब के लिए बात की, तो ड्राइवर पंकज कुमार ने उनके साथ बरमाणा स्थित बीडीटीएस मैदान में उसे रोककर मारपीट की व कपड़े भी फाड़ दिए। जिससे उसे सिर, मुंह व बाजू में चोटें आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
