HNN/ ऊना
जिला ऊना में पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत नंगल बट्ट स्थित पोल्ट्री फार्म के मालिक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हालाँकि व्यक्ति ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
मृतक की पहचान अजय कुमार पुत्र संतोख राम निवासी वार्ड नंबर सात संतोषगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, अजय रोजाना की तरह अपने पोल्ट्री फार्म नंगल बट्ट में था। जब अजय कुमार का जीजा और एक महिला सहित पोल्ट्री फार्म पर पहुंचे, तो देखा कि अजय फंदे पर झूल रहा है।
सूचना मिलने के बाद टाहलीवाल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि अभी कुछ महीने पहले युवक का तलाक हुआ था, ऐसे में अजय कुमार परेशान था। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि की है।

