Loading...

पोषण माह मेले में कुपोषण से बचाव के लिए किए गया जागरूक।

PARUL • 17 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उप-तहसील जोल के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र धंरू में पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना धुंधला बंगाणा के सौजन्य से वृत जोल की ग्राम पंचायत कठोह के आंगनबाड़ी केंद्र धंरू में मंगलवार को पोषण माह के तहत पोषण मेला आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एएलएमसी प्रधान रमेश चंद ने की।उन्होंने बताया कि पोषण माह के दौरान प्रतिदिन विषय तथा गतिविधि आधारित कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।और इसी कड़ी में पोषण मेला भी आयोजित किया गया है।


इस पोषण मेले में एक दर्जनों स्टाल लगाकर बच्चों के साथ किशोरियों एवं महिलाओं को पोषण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मेले में विभिन्न स्थानों पर पोषण से जुड़े विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। आंगनवाड़ी सुपरवाइजर जोल मधु सुमन ने बताया कि दाल और मौसमी हरी,साग,सब्जी के इस्तेमाल से शरीर के लिए जरूरी पोषण हासिल किए जा सकते हैं।उन्होंने कहा कि बचपन में पोषण की कमी की वजह से आने वाले समय में विभिन्न प्रकार की बीमारियों का शिकार होना पड़ता है।

मेले में महिलाओं में पोषण की कमी होने के कारण किशोरियों तथा महिलाओं में खून की भारी कमी होती है। इसी से किशोरियों तथा महिलाएं एनीमिया बीमारी की शिकार बनती हैं। उन्होंने पोषण मेले में उपस्थित महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं और स्तनपान करने वाली माताओं को आर्थिक मदद दी भी दी जाती है। पहले बच्चे के लिए पीएमएमबीवाई के तहत दो किस्तों में 5 हजार रुपए का मातृत्व लाभ प्रदान किया जाता है।

लाभार्थी संस्थागत प्रसव के बाद जननी सुरक्षा योजना के तहत मातृत्व लाभ के लिए स्वीकृत मापदंडों के अनुसार नगद प्रोत्साहन प्राप्त करने का भी हकदार है।जिससे औसतन एक महिला को 6000 रुपए मिलते हैंइस मौके पर एएलएमसी रमेश चंद,सुपरवाइजर जोल मधु सुमन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ललिता कुमारी,भोली देवी, पूजा, निर्मला, महिला मंडल सदस्य कमला देवी, विमला देवी, दर्शना देवी, रमना कुमारी, रोशनी देवी एवं अन्य गांव की दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया।