Loading...

पौंग झील में फिर मिला अज्ञात शव, तीन मामलों में अब तक नहीं हुई पहचान

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 4 Aug 2025 • 1 Min Read

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पौंग झील के किनारे एक बार फिर अज्ञात शव बरामद हुआ है। इससे पहले भी यहां दो शव मिल चुके हैं, जिनकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

ज्वाली

स्थानीय लोगों ने दी सूचना
सोमवार सुबह ज्वाली उपमंडल की ग्राम पंचायत पनालथ के गांव घाड़ में स्थानीय लोगों ने झील में एक शव देखा और तुरंत पंचायत प्रधान रमेश सिंह को सूचना दी।

पुलिस ने शव कब्जे में लिया
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है और मामले की जांच जारी है।

पहले भी मिले दो शव
इससे पहले भी पौंग झील से दो अज्ञात शव बरामद हुए थे, जिनकी पहचान आज तक नहीं हो पाई है। लगातार मिल रहे शवों ने इलाके में सनसनी फैला दी है।