Loading...

प्रगतिशील कोली समाज समिति की बैठक कल

हिमाचलनाउ डेस्क • 29 Mar 2025 • 1 Min Read

नाहन, 29 मार्च : प्रगतिशील कोली समाज समिति जिला सिरमौर की बैठक कल पक्का तालाब के समीप शाही होटल में प्रातः 11 बजे आयोजित की जाएगी।

समिति के अध्यक्ष राज कुमार चौहान और महासचिव उपेंद्र तोमर ने बताया कि बैठक में निम्नलिखित विषयों पर चर्चा होगी:

  • बुद्ध जयंती कार्यक्रम में बच्चों को सम्मानित करने के संबंध में।
  • स्थापना दिवस मनाने के संबंध में।
  • अन्य गतिविधियों पर चर्चा होगी।

इस बैठक में समिति के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।