प्रचंड गर्मी के बीच हिमाचल के कई जिलों में बरसे मेघ, लोगों को मिली राहत
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में प्रचंड गर्मी के कहर जारी है। वहीं प्रचंड गर्मी के बीच हिमाचल के कई जिलों में मेघ बरसे है। बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार, राजधानी शिमला में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है।
इसके अलावा कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर जिले व साथ लगते क्षेत्रों में गुरुवार सुबह बारिश हुई। वहीं जिला सिरमाैर, ऊना, हमीरपुर में भी हल्के बादल छाए हुए हैं। जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में भी आज हल्की धुप खिली हुई है।
लोगों को आज चिलचिलाती धुप से काफी राहत मिली है। उधर, माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश के कई भागों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।