Loading...

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में 87वीं शिव जयंती महोत्सव का किया शुभारंभ

Ankita • 12 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

सिरमौर के मुख्यालय नाहन शाखा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में 87वीं शिव जयंती महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर अजय बहादुर मुख्य अतिथि के तौर पर और सुशील ठाकुर जेल अधीक्षक नाहन व विनीत मोहिंद्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम का मंच संचालन बीके दीपशिखा ने किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी रमा ने शिवरात्रि के उपलक्ष पर सबको बधाई दी और साथ ही कहा कि जब हम परमात्मा के आगे कोई प्रतिज्ञा करते हैं तो उसको पूरा करने की हिम्मत भी परमात्मा स्वयं देते हैं। शिवरात्रि पर अपने अंदर की बुराइयों को शिव परमात्मा को अर्पण कर स्वयं को सद्गुणों से भरना है।

यही शिवरात्रि मनाना है मुख्य अतिथि अजय बहादुर ने कहा प्रतिज्ञाओं को पूरा करने के लिए सत्यता की शक्ति और ऐसे स्थानों का सहयोग होना अति आवश्यक है। सुशील ने श्रीमद्भगवद्गीता को याद कर उनकी महिमा की और कहा यहां आने पर हमें बहुत एनर्जी मिलती है। विनीत मोहिंद्रा ने भी सबको बधाई दी।

इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर कुमारी शिवानी, कुमारी खुशी, कुमारी महक, परी, शिवन्या, बीके राजीव , शिवानी , बीके प्रियंका ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी और शिव ध्वजारोहण किया।