Loading...

प्रतिभा सिंह ने नव गठित मंत्रिमंडल के सदस्यों और संसदीय सचिवों को दी शुभकामनाएं

SAPNA THAKUR 8 Jan 2023 1 min read

HNN/ शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने नव गठित मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों व नव नियुक्त संसदीय सचिवों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि मंत्रिमंडल के सभी सदस्य जनहित में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वाहन करते हुए लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगें।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी संगठन महासचिव रजनीश किमटा, महासचिव अमित पाल, यशवंत छाजटा, दवेंद्र बुशैहरी, सेवादल प्रमुख अनुराग शर्मा ने भी प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी नव नियुक्त सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। शिमला जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष अतुल शर्मा ने भी नव गठित मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को बधाई दी हैं।

उन्होंने शिमला जिला से रोहित ठाकुर,अनिरुद्ध सिंह व विक्रमादित्य सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल करने व मोहनलाल ब्राक्टा को संसदीय सचिव नियुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया हैं।