Loading...

प्रत्येक पंचायत में आयोजित किए जाएंगे “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम- पठानिया

PARUL • 15 Jan 2024 • 1 Min Read

केवल सिंह पठानिया ने गुब्बर में 15 लाख रुपये से निर्मित होने वाले मैदान का किया भूमि पूजन

HNN/धर्मशाला

शाहपुर विधानसभा के चंगर क्षेत्र में विधायक केवल सिंह पठानिया ने मकर सक्रांति के अवसर पर लपियाना पंचायत के डिब्बर में आयोजित में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निदान के लिए निर्देश भी दिए गए।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान सरकार आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निदान सुनिश्चित करने के लिए कृतसंकल्प है तथा इसी के तहत कारगर कदम उठाए जा रहे हैं प्रत्येक पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसके पश्चात विधायक केवल सिंह पठानिया ने परगोड़ पंचायत के गुब्बर में लगभग 15 लाख से निर्मित होने वाले खेल मैदान का भूमि पूजन किया तथा ठेहड़ में 12 लाख से निर्मित पंचायत भवन का उदघाटन करके जनता को समर्पित किया। वहीं परगोड़ के लिए बस को हरी झंडी देकर रवाना किया। इससे पहले शहीद परसराम एव काँग्रेस बूथ प्रभारी स्वर्गीय अवतार राणा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी।

बूथ काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष मिलखी राम, शिवाय महिला मंडल प्रधान शारदा देवी, युवा मंडल प्रधान रजिंदर राणा एव सभी सदस्यों ने विधायक को शॉल टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

ये रही घोषणाएं:

विधायक केवल पठानिया ने डिबर से कपाड़ से मनेई सड़क बनाने की वायदा किया। उन्होंने कहा कि डिबर के खेल के मैदान को चौड़ा करने के लिए डंगा लगाया जाएगा। लपियाना स्कूल के रास्ते के लिए पुली बनाई जाएगी।

डिबर सड़क को बस सुविधा के योग्य बनाया जाएगा तथा राशन का डिपो खोला जाएगा। चंगर क्षेत्र में बिजली की समस्या को दूर किया जाएगा। शिवाय महिला मंडल डिबर को 11 हजार देने की घोषणा की कही। टांडा के लिए बस सेवा आरंभ करने का आश्वासन भी दिया।