Loading...

प्रदेशभर में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी

SAPNA THAKUR • 9 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। बता दें कि प्रदेश में बीते दो-तीन दिनों से मौसम खराब बना हुआ है। आज सुबह की शुरुआत भी आसमान पर घने बादलों के साथ हुई। वहीं विभाग ने आगामी दिनों के दौरान प्रदेश में मौसम के खराब बना रहने की संभावना जताई है।

इस दौरान पहाड़ों पर बर्फबारी जबकि कई क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग केंद्र शिमला की ओर से जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के तहत दस जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का पूर्वानुमान लगाया है। 11 और 12 जनवरी को पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है।