HNN/धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा मार्च माह में संचालित 10वीं व 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का स्थल मूल्यांकन 4 अप्रैल से शुरू किया जा रहा है। इसके लिए बोर्ड द्वारा प्रदेशभर में 51 स्थल मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें करीब 5 हजार शिक्षक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे।
मूल्यांकन के प्रथम चरण में जमा दो कक्षा के अंग्रेजी, फिजिक्स, कैमिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, सोशलॉजी, बिजनैस स्टडी, अकाऊंटैंसी व संस्कृत तथा दसवीं कक्षा के मैथ, सोशल साइंस, हिंदी व कम्प्यूटर साइंस विषयों की उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आरंभ किया जाना है। मूल्यांकन कार्य के लिए बोर्ड कार्यालय द्वारा नियुक्त समस्त परीक्षकों के नियुक्ति पत्र बोर्ड वैबसाइट पर उनके स्कूल यूजर में 2 अप्रैल से उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 1 से 28 मार्च तक प्रदेशभर में स्थापित विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया गया था, जिनकी उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य बोर्ड 4 अप्रैल से शुरू करने का जा रहा है। शैक्षणिक सत्र 2023-24, में मैट्रिक में 95 हजार और प्लस टू के करीब 80 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group