Loading...

प्रदेशवासियों को महंगे डीजल का झटका, अब इतने रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ…

SAPNA THAKUR • 8 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में प्रदेशवासियों को कांग्रेस सरकार ने महंगे डीजल का झटका दे दिया है। प्रदेश में डीजल के दामों में पहले के मुकाबले बढ़ोतरी हुई है जिससे लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ गया है। बता दें कि प्रदेश में अब डीजल पहले के मुकाबले तीन रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। कर एवं आबकारी विभाग ने डीजल पर लगने वाले वैट को शनिवार रात से बढ़ा दिया है।

डीजल पर प्रति लीटर 4.40 रुपये लगने वाले वैट को बढ़ाकर 7.40 रूपए कर दिया है। शिमला में डीजल 82.92 रुपये प्रति लीटर से अब 85.93 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल के दामों में आई एकाएक बढ़ोतरी से ट्रांसपोर्टेशन की लागत बढ़ सकती है जिससे कई सारी चीजों में एक साथ महंगाई देखने को भी मिल सकती है।