Loading...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह 13 अप्रैल को शिलाई दौरे पर , पष्मी गांव में चालदा महासू देवता मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में लेंगी भाग

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 12 Apr 2025 • 1 Min Read

शिमला

शिमला से सुबह रवाना होकर शाम को करेंगी वापसी, पष्मी गांव में देवता प्रतिष्ठा कार्यक्रम में रहेंगी शामिल

एक दिवसीय दौरे पर शिलाई आएंगी प्रतिभा सिंह
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह 13 अप्रैल 2025 को सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगी।

पष्मी गांव के देवता चालदा महासू मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में होंगी शामिल
इस दौरान वे पष्मी गांव में आयोजित चालदा महासू देवता के मंदिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेंगी और देवता के दर्शन करेंगी।

सुबह शिमला से रवाना और शाम को लौटेंगी वापस
प्रतिभा सिंह 13 अप्रैल को सुबह 7:30 बजे शिमला से शिलाई के लिए रवाना होंगी। तय कार्यक्रम के अनुसार वे शाम 3:00 बजे शिलाई से शिमला के लिए वापसी करेंगी।