Loading...

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

SAPNA THAKUR • 26 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

74वें गणतंत्र दिवस पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस प्रदेश महासचिव यशवंत छाजटा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल की टुकड़ी ने ध्वज रक्षक जय प्रकाश की अगुवाई में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और ध्वज गीत गाया। जय प्रकाश ठाकुर की अगुवाई में सेवादल की टुकड़ी में सुरेंद्र वर्मा, शक्त राम कश्यप, सुरेश कुमार ,रमेश कुमार, मान सिंह, अरुण, केवल राम शर्मा, शिव राम कश्यप, सुमित शर्मा शामिल थे।

इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा ने अपने संक्षिप्त सन्देश में गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन देश व हिमाचल प्रदेश के लिये बहुत ही ऐतिहासिक हैं। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान जन, गण, मन का जयघोष करते हुए जनता को सर्वोच्च शक्ति सम्पन्न होने का सामर्थ्य देता है और अपेक्षा करता है कि हम इसकी अनुपालना करे।

उन्होंने कहा कि हम कर्तव्य पथ पर चलते हुए ही समाज और देश को सशक्त कर सकते है। अगर लगन हो, अपने कर्तव्यों के प्रति गम्भीरता हो तो एक व्यक्ति भी पूरे समाज का भविष्य बदल सकता है।