प्रदेश के हर विस क्षेत्र में खुलेंगे 4 इंग्लिश मीडियम स्कूल- सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर
अटल सदन में संवाद कार्यक्रम हुआ आयोजित
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू के अटल सदन में एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र में 4 इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलेगी।
इस तरह राज्यभर में 272 इंग्लिश मीडियम स्कूल खुलेंगे। इन स्कूलों में आगामी शैक्षणिक सत्र से पहली कक्षा से ही अंग्रेजी की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि गुणवत्तामूलक शिक्षा देने में फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। हिमाचल सरकार इस योजना में विभिन्न एनजीओ की मदद भी ले रही है।
सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा एनएचसी के माध्यम से भी कई शिक्षण संस्थानों में बजट मुहैया कराया गया है। आने वाले समय में शिक्षण संस्थानों में स्मार्ट क्लासेस के लिए इक्विपमेंट लगाने का प्रयास किया जाएगा।