HNN/शिमला
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में आउटसोर्स आधार पर कार्यरत 1300 शिक्षकों को दिसंबर माह में बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। शिक्षा विभाग द्वारा यह अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के तहत शिक्षकों के वेतन में 2000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
दिसंबर में मिलने वाले नवंबर के वेतन में 2000 रुपए बढ़ा कर दिए जाएंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने पहले बजट भाषण में कंप्यूटर शिक्षकों के वेतन में 2000 रुपए की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया था।
सितंबर में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में वेतन बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई थी। जिसके बाद अब इस अधिसूचना को जारी कर दिया गया है।

