प्रदेश में इस दिन तक मौसम साफ, बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं…
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन के समय धुप खिली हुई है। इसके साथ ही ऊपरी क्षेत्रों में लोगों को पुरे दिन और निचले क्षेत्रों में सुबह-शाम गर्म कपड़ो का सहारा लेना पड़ रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 24 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में धूप खिलने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होते ही प्रदेश में ठंड कम हुई है।
राहत की बात यह है कि अब भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। यदि मौसम बिगड़ता है तो तापमान में गिरावट आएगी। इससे ठंड में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है।