Loading...

प्रदेश में कल से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज़, भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी

By Ankita Published: 16 Feb 2024, 2:42 PM | Updated: 16 Feb 2024, 2:42 PM 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में मौसम कल से अपना मिजाज़ बदल सकता है। बता दें प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है।

धुप खिलने से लोगों को राहत मिल रही है। परंतु अब फिर मौसम बदलने से ऊपरी क्षेत्रों के लोगों को अपने घरों में दुबकने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में चार दिन भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। विभाग के अनुसार 17 फरवरी की शाम से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।

इसके प्रभाव से 18 से 21 फरवरी तक मध्य व उच्च पर्वतीय जिलों कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सिरमौर व मंडी के कई इलाकों में भारी बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

वहीं, मैदानी और मध्य पहाड़ी कुछ स्थानों पर अंधड़ और बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। प्रदेश के लोगों को फिर कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ सकता है।