स्वास्थ्य मंत्री ने रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ
HNN/ चंबा
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को स्वास्थ्य की दृष्टि से अग्रणी राज्य बनाने को लेकर एक नई स्वास्थ्य नीति तैयार की जाएगी। प्रदेश को स्वास्थ्य के लिहाज से आदर्श राज्य के तौर पर स्थापित किया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में ढांचागत सुविधाओं को और बढ़ाने के लिए इसे स्वास्थ्य नीति का हिस्सा बनाया जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल आज पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के सहयोग से बट्ट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करने के पश्चात आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण, रोजगार सृजन और पर्यटन विकास में विशेष प्राथमिकता की बात करते हुए कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार समस्त वर्गों का कल्याण सुनिश्चित बनाएगी।
आकांक्षी ज़िला चंबा में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने का आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती को लेकर व्यवस्था अलग से तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा की प्रदेश में नर्सिंग सेवाओं में पुरुष वर्ग के लिए प्रशिक्षण व्यवस्था शुरू करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पूर्व मंत्री आशा कुमारी ने इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत करते हुए विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के तहत आवश्यक स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती का आग्रह किया।
उन्होंने चक्की-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी में विशेष विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों सहित डेंटिस्ट के पद को जल्द भरने का आग्रह किया। इससे पहले औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अध्यक्ष परवेज अली बट ने डॉक्टर कर्नल धनीराम शांडिल का स्वागत करते हुए संस्थान में आयोजित होती जा रही विभिन्न गतिविधियों का ब्यौरा भी रखा। रक्तदान शिविर में 30 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र भी भेंट किए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इससे पहले कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी का दौरा कर स्वास्थ्य सुविधाओं को जांचा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group