Loading...

प्रदेश में 8 जनवरी तक घने कोहरे का येलो अलर्ट, दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Ankita • 7 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में सुबह शाम घना कोहरा छाया हुआ है। जिससे कि प्रदेश में शीत लहर का भी काफी प्रकोप बढ़ गया। कोहरा पड़ने से वाहनों की आवाजाही पर भी काफी असर पड़ रहा है। हालांकि दिन के समय धूप खिलने से लोगों को काफी राहत की सांस मिल रही है।

मौसम विभाग केंद्र शिमला के अनुसार, मैदानी क्षेत्रों में 8 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है। विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान मंडी, बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा, सिरमौर (पांवटा साहिब और धौलाकुआं) और सोलन (बद्दी और नालागढ़) में सुबह के समय अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

वहीं 8 जनवरी की रात से सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के कई भागों में 9 और 10 जनवरी को बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।