Loading...

प्रदेश व जिला के विकास में सिरमौर के पत्रकारों ने निभाई है अहम भूमिका- राम कुमार गौतम

SAPNA THAKUR • 3 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

नाहन शहर के निजी रेस्तरां में मंगलवार को सिरमौर प्रेस क्लब के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने शिरकत की। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने बताया कि जिला के पत्रकारों की प्रदेश और जिला के विकास में अहम भूमिका रही है। मीडिया ने अपने सशक्त समाचारों से लोगों को जागरूक कर आगे बढ़ाने का कार्य कर प्रदेश व समाज के विकास में योगदान दिया है जो आज भी कर रहे है।

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का महत्व इसलिए अधिक है कि पत्रकार या उनके संवादसूत्र दूर दराज क्षेत्रों में समाज के अंतिम व्यक्ति से पैठ बनाकर उसका दुख दर्द, परेशानी आदि को जानकर समाचार पत्र में स्थान देकर शासन प्रशासन के सम्मुख लाकर समस्या का निवारण दुख-दर्द दूर करने में अहम रोल निभाते है। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष शैलेंद्र कालरा और महासचिव ने डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम को टोपी और मफलर पहनाकर सम्मानित भी किया गया।

इसके अलावा एसोसिएट क्लब के सदस्यों को भी इस मौके पर सम्मानित किया गया। वहीँ, सिरमौर प्रेस क्लब का यह पहला स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान जिला भर से आए क्लब के सदस्यों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें शेरो शायरी एवं गीत मुख्य रहे। इस दौरान पत्रकार भी जमकर थिरकते हुए नजर आए। इस मौके पर प्रेस क्लब के पूर्व प्रधान एसपी जैरथ एवं एसआर पुंडीर विशेष रूप से मौजूद रहे।