प्रदेश सरकार ने चार पुलिस अफसरों के तबादला आदेश किए जारी
HNN/शिमला
प्रदेश सरकार ने चार पुलिस अफसरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी किए गए निर्देशों के अनुसार बविता राणा को एएसपी छठी आईआरबीएन धौलाकुंआ सिरमौर और एसपी लोकायुक्त शिमला वीरेंद्र कालिया को पुलिस मुख्यालय शिमला ट्रांसफर किया गया है।
तो वहीं शमशेर सिंह को शिमला से एसपी पीटीसी डरोह कांगड़ा में ट्रांसफर किया गया है। जबकि योगेश दत्त को डीएसपी पांचवीं आईआरबीएन बस्सी बिलासपुर ट्रांसफर किया गया है। एडिशनल एसपी लोकायुक्त ब्रजेश सूद को 30 सितंबर को एडिशनल एसपी छठी आईआरबीएन धौलाकुंआ सिरमौर ट्रांसफर किया गया था। यह ट्रांसफर आदेश रद्द कर दिए गए हैं।
प्रदेश सरकार ने ट्रांसफर किए गए सभी पुलिस अफसरों को तुरंत नए स्थान पर जॉइन करने के आदेश जारी किए गए हैं।
