Loading...

प्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध- भुवनेश्वर गौड़

PRIYANKA THAKUR • 26 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / कुल्लू

सुशासन दिवस के अवसर पर मनाली उप मंडल के तहत ग्राम पंचायत ब्राण में “प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मनाली विधानसभा के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि नव गठित प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गो के कल्याण के प्रति वचनबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगो की समस्याओ को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित बनाए।

उन्होने मनाली विधानसभा के सभी लोगो का उन्हें चुनाव में जिताने के लिए आभार व्यक्त किया तथा लोगों को भरोसा दिलाया कि वह जनता की आशाओं व उम्मीदो पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि ब्रान गांव प्रसिद्ध पर्यटन नगरी के साथ लगता गांव है। यहां पर्यटन की आपार संभावना है। उन्होंने अधिकारियो को ब्रान गांव में नेचर पार्क की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम हर पंचायत मे आयोजित किए जाएंगे तथा विकास कार्य की हर माह समीक्षा की जायेगी। उपमंडलाधिकारी मनाली डॉ सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगो की समस्याओं का उनके घर द्वार पर निपटारा करना है।उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति राज्य सरकार के ई-पोर्टल पर व केन्द्र सरकार के पोर्टल पर अपनी शिकायत मोबाइल या लोक मित्र केंद्र से ऑनलाइन दर्ज कर सकता है।