Loading...
una

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 / नगर निगम ऊना में अंगीकार अभियान 2025 के तहत सजा जागरूकता मेला

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 24 Sep 2025 • 1 Min Read

ऊना में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के लाभार्थियों के लिए नगर निगम परिसर में जागरूकता मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, शिक्षा और वित्तीय साक्षरता जैसी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

योजना का उद्देश्य और अभियान की अवधि
संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि अभियान का लक्ष्य पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाना और उन्हें अन्य सामाजिक योजनाओं से जोड़ना है। यह दो चरणों में आयोजित होगा—पहला 17 सितंबर से 2 अक्टूबर और दूसरा 15 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक।

विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी
बिजली विभाग ने पीएम सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना के लाभ समझाए। महिला एवं बाल विकास विभाग ने पोषण माह में स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दीं। भवन एवं सन्निर्माण कामगार बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन पर अतिरिक्त लाभ की जानकारी साझा की।

कौशल विकास और स्वास्थ्य सेवाएं भी शामिल
पीएनबी आरसेटी ने मुफ्त ट्रेनिंग और मानदेय की सुविधा बताई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने मुफ्त जांच शिविर में 115 लाभार्थियों की बीपी, शुगर और एक्स-रे की जांच की और दवाइयां दीं।