लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाहन

262 करोड़ की परियोजनाओं पर कार्य जारी, डॉ. राजीव बिंदल बोले – गुणवत्ता से समझौता जनहित में नहीं

सिरमौर में सड़कों का हो रहा कायाकल्प
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में इस वर्ष 262 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों के निर्माण और उन्नयन का कार्य चल रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने एक प्रेस बयान में कहा कि यह सभी कार्य केंद्र की मोदी सरकार की देन हैं और कांग्रेस झूठे प्रचार के माध्यम से श्रेय लेने का प्रयास कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

नाहन क्षेत्र में करोड़ों की परियोजनाएं
डॉ. बिंदल ने बताया कि नाहन क्षेत्र में जमटा से बिरला सड़क 18 करोड़ रुपये, जमटा से महीपुर और ददाहू से बेचड़ का बाग सड़क निर्माण 25 करोड़ रुपये की लागत से चल रहा है। जैथल घाट से कून और झमीरिया से दघेड़ा सड़क 15 करोड़ रुपये तथा धौलाकुआं से बायला सड़क 15 करोड़ की लागत से बन रही है।

पच्छाद क्षेत्र की स्वीकृत परियोजनाएं

  • नैनाटिक्कर से देवथल: ₹12.19 करोड़
  • मरयोग से घरयार: ₹34.37 करोड़
  • बागथन सड़क: ₹4.71 करोड़
  • शलाना जोड़ी से पैरवीखड: ₹7.41 करोड़
  • थानाघाट सड़क: ₹4.49 करोड़
  • रेरी गुसान से डोगा: ₹3.87 करोड़
  • टाली भुज्जल सड़क: ₹7.05 करोड़
  • छामला से धणेच: ₹13.08 करोड़
  • राजगढ़ से यशवंत नगर: ₹8.03 करोड़

श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र

  • संगड़ाह से पालर: ₹11.03 करोड़
  • पालर से पिडियाधार: ₹6.05 करोड़

पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र

  • रामपुरघाट नवादा: ₹5.02 करोड़
  • बद्रीपुर से गुज्जर कालोनी-खारा: ₹13.37 करोड़

शिलाई विधानसभा क्षेत्र

  • नाया से काड़ी सुंदरा: ₹6.38 करोड़
  • द्राबिल-नैनीधार से हालांह: ₹15.96 करोड़
  • कफोटा से कोटी: ₹32.86 करोड़

गुणवत्ता पर उठाए सवाल
डॉ. बिंदल ने कहा कि इन सड़कों का निर्माण कार्य केंद्र सरकार की ओर से दी गई राशि से हो रहा है, लेकिन कांग्रेस केवल फोटो खिंचवाकर जनता को भ्रमित करने में जुटी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है, जो किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]