Loading...

प्रधान मुख्य अरण्यपाल समीर रिसतोगी का नाहन में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 28 May 2025 • 1 Min Read

नाहन

वन कर्मियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार का आग्रह किया गया

हिमाचल प्रदेश के प्रधान मुख्य अरण्यपाल समीर रिसतोगी का आज नाहन के कांडी रेस्ट हाउस में आत्मीय स्वागत किया गया। यह आयोजन ऑल हिमाचल मुस्लिम वेल्फेयर सोसाइटी के मुख्य सलाहकार नसीम मोहम्मद दीवान द्वारा किया गया, जिन्होंने उन्हें गुलदस्ता और एक औपचारिक पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

हितेष कुमार भी रहे साथ

इस अवसर पर वन निगम से हितेष कुमार उर्फ़ राजू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। नसीम दीवान ने समीर रिसतोगी के समक्ष वन विभाग के कर्मचारियों की लम्बित और न्यायसंगत मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुनने और उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।

समीर रिसतोगी ने व्यक्त की प्रसन्नता

प्रधान मुख्य अरण्यपाल ने इस स्वागत पर प्रसन्नता जताई और दीवान व हितेष कुमार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के वनकर्मी पर्यावरण और वन संपदा के संरक्षण में अहम भूमिका निभाते हैं, ऐसे में उनकी मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए।

सकारात्मक संवाद की पहल

समारोह के दौरान सकारात्मक बातचीत का माहौल बना रहा। उपस्थित जनों को उम्मीद है कि इस संवाद के माध्यम से वन कर्मियों की समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान जाएगा और उचित समाधान निकल पाएगा।