Loading...

प्रबंधन प्रशिक्षण के भरे जाएंगे 35 पद, इतने अप्रैल को यहां होगा इंटरव्यू….

By Ankita Published: 22 Apr 2023, 3:56 PM | Updated: 22 Apr 2023, 3:56 PM 1 min read

HNN/ कुल्लू

मैसर्स स्काई मर्चेंट इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, पंथाघाटी शिमला की ओर से विभिन्न रिक्तियों के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू के माध्यम से भर्ती होनी है।

प्रबंधन प्रशिक्षण के लिए कुल पदों की संख्या 35 है, जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास या इससे अधिक होनी चाहिए। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए और वेतनमान 11,700 रुपए( रिहाइश सहित) दिया जाएगा। कार्य का स्थान शिमला रहेगा तथा इसके लिए साक्षात्कार 24 अप्रैल 2023 को प्रातः 10:00 जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में लिए जाएंगे।

इच्छुक उम्मीदवार साक्षात्कार में समय पर आकर अपने शैक्षणिक योग्यता के वास्तविक प्रमाण पत्रों एवं फोटो कॉपी के साथ सम्बंधित रोज़गार कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 01902 222522 पर सम्पर्क कर सकते हैं।