प्रमुख समाजसेवी विनोद शर्मा ने किया चौगान मैदान में हिमाचल लोक उत्सव-2023 का आगाज
पहली सांस्कृतिक संध्या पर हनी नेगी और अरुण जस्टा ने मचाई पहाड़ी कल्चर की धूम
HNN/ नाहन
शनिवार की देर शाम नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में हिमाचल लोक उत्सव-2023 का आगाज हुआ। इस लोक उत्सव का शुभारंभ प्रदेश के जाने-माने समाजसेवी व प्रमुख व्यवसायी विनोद शर्मा व उनकी धर्मपत्नी के द्वारा द्वीप प्रज्वलित करके किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय कलाकारों के द्वारा गायन प्रतियोगिता से की गई। वहीं इस उपलक्ष पर आयोजित हुई ग्रुप डांस वरिष्ठ वर्ग प्रतियोगिता में पहला स्थान टिंकल पुंडीर व रूही आरवी ग्रुप दूसरे स्थान पर जबकि दीपिका व साक्षी ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा।

जूनियर वर्ग डांस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर श्रेयास तोमर, दूसरे स्थान पर कृतिका वीके ग्रुप व तीसरे स्थान पर कार्मल ग्रुप रहा। पहले दिन की सांस्कृतिक संध्या पर स्टार कलाकारों ने हिमाचली लोक गायक हनी नेगी, अरुण जस्टा ने पहाड़ी गानों पर जमकर धमाल मचाया।

उनके द्वारा गाए गए गाने पर पूरा पंडाल झूम रहा था। बता दें कि इस सांस्कृतिक संध्या का आयोजन डायनेमिक युवा मंडल द्वारा आयोजित किया जाता है। पिछले 6 वर्षों से इसका आयोजन किया जा रहा है।

पहली सांस्कृतिक संध्या पर मुख्य अतिथि विनोद शर्मा के अलावा अधिवक्ता सुरेंद्र हिंदुस्तानी, माँ भंगायणी मेला कमेटी हरिपुरधार से अनिल ठाकुर, बलबीर सिंह, हीरा सिंह राणा, मोहर सिंह राणा आदि का ढोल नगाड़ों के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में डायनेमिक युवा मंडल के अध्यक्ष ओपी ठाकुर, उपाध्यक्ष प्रदीप, महासचिव सतीश राणा, सचिव योगेश ठाकुर, जोगी ठाकुर, धनवीर सिंह, विक्रम राहुल तथा मनदीप आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।