प्रवासी मजदूर ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा लगाकर की आत्महत्या
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर के कंदरौर में एक प्रवासी मजदूर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान प्रताप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को कमरे में कोई सुसाइड नोट या कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रवासी मजदूर प्रताप सिंह, उसकी पत्नी विमी दमाई व उसका बेटा गोपाल पिछले 15-20 दिनों से बिलासपुर में निर्माणधीन रेलवे प्रोजेक्ट में एक कंपनी में एक ठेकेदार के पास काम कर रहे थे।
इस दौरान वह कंदरौर में एक किराये के मकान में रहे थे। बताया जा रहा है कि प्रताप ने शराब भी पी रखी थी। डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।