प्रवासी व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
HNN/सोलन
जिला सोलन के दभोटा क्षेत्र में एक प्रवासी व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। लेकिन अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि व्यक्ति की हत्या हुई है या किसी हादसे में उसकी मौत हुई है। मृतक की पहचान 36 वर्षीय नवीन तहसील नुराह जिला सीतामड़ी, बिहार के रूप में हुई है। नवीन पिछले 13 सालों से दभोटा में रह रहा था।
बताया जा रहा है कि उसने रात को अपने दोस्तों के साथ पार्टी की और अगली सुबह दभोटा के ट्रक यूनियन के कार्यालय के पास सड़क के साथ उसका शव खून से लतपत मिला। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर घटनास्थल पर पहुंची और घटना का जायजा लिया।
वहीं, फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। एसपी मोहित चावला द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। फ़िलहाल मामले की जांच जारी है।