ऊना में आयोजित होने वाली वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट प्रक्रिया को फिलहाल टाल दिया गया है। नई तिथि तय होने पर अभ्यर्थियों को आधिकारिक रूप से जानकारी दी जाएगी।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
प्रशासनिक कारणों से लिया गया निर्णय
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऊना अशोक कुमार ने बताया कि प्रशासनिक कारणों के चलते 27 दिसम्बर को प्रस्तावित वाहन पासिंग एवं ड्राइविंग टेस्ट को स्थगित किया गया है। यह निर्णय अभ्यर्थियों की सुविधा और प्रक्रिया के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
नई तिथि की सूचना बाद में
आरटीओ ने स्पष्ट किया कि टेस्ट की नई तिथि निर्धारित होते ही सभी अभ्यर्थियों को माध्यमों के जरिए सूचित किया जाएगा। उन्होंने आवेदकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आधिकारिक सूचना का ही इंतजार करें।

