लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रसिद्ध लोक गायक इंद्रजीत के घर में गूंजी नन्हे मेहमान की किलकारियां

PRIYANKA THAKUR | 2 फ़रवरी 2023 at 2:16 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

बेटे को कुल्लवी टोपी पहनाकर हिमाचली संस्कृति को बढ़ावा देने का दिया संदेश

HNN / कुल्लू

साल-2023 हिमाचली लोक गायक इंद्र जीत व उनकी धर्म पत्नी नीना के लिए खुशखबरी का साल रहा है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध युवा लोक गायक इंद्र जीत और नीना के घर भी किलकारी गूंजी है। लोक गायक इंद्रजीत की धर्म पत्नी नीना ने बेटे को जन्म दिया है। लोक गायक इंद्र जीत का हमेशा हिमाचली संस्कृति को प्रमोट करने में बहुत बड़ा योगदान रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस सिलसिले को बरक़रार रखते हुए लोक गायक इंद्र जीत ने कुल्लवी परंपरा के अनुसार धूप दिखाने की रस्म में अपने पुत्र को कुल्लवी टोपी पहनाकर हिमाचली संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया। लोक गायक इंद्रजीत ने अपने बच्चे के साथ वीडियो व फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

जैसे ही प्रसिद्ध लोक गायक इंद्र जीत ने अपने साथ बेटे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की तो चाहने वालों और संगीत प्रेमियों के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देने का तांता लगा हुआ है और ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही है। हिमाचली संस्कृति को चार चांद लगाने वाले हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक इंद्र जीत ने मीडिया से बातचीत करते हुए सभी चाहने वालो दिल की गहराई से शुभकामनाएं देने के लिए आभार व्यक्त किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]