Loading...

प्राथमिक पाठशाला सराईं के विद्यार्थियों ने किया एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण

PARUL • 30 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

राजकीय प्राथमिक पाठशाला सराईं शिक्षा खंड सदर जिला बिलासपुर द्वारा एकदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। ये सभी लोग सबसे पहले फोरलेन होते हुए सुंदर नगर पहुंचे। यहां पर बच्चों ने पार्क में जाकर आनंद उठाया। इसके बाद ये सभी नेरचौक पहुंचे। यहां पर इन्होंने जमकर खरीदारी का लुत्फ उठाया।

फिर ये लोग रिवालसर झील पहुंचे तथा यहां की सुंदरता देखकर आनंद का अनुभव किया। सभी लोग यहां पर बनी विशालकाय महात्मा बुद्ध की मूर्ति को देखकर अचंभित थे। बाद में ये सभी यहां के चिड़ियाघर में गए। यहां पर इन्होंने विभिन्न प्रकार के जंगली जानवरों तथा अन्य जीवों को देखकर आनंद लिया।

इसके बाद इन्होंने नैना देवी माता मंदिर जाकर नैना माता के दर्शन भी किए। इस पूरे भ्रमण के दौरान सभी ने भजन गाए, नाटी डाली व खूब मजे किए। मुख्य अध्यापक धर्मदास सांख्यान ने बताया कि इस तरह के आयोजन से बच्चों के मन पर अमिट छाप सी बन जाती है।

इस भ्रमण में स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष रेणु देवी, कृष्णा देवी, नारकली, वीना देवी, रंजना देवी, मोनिका, सपना, सीताराम, महेंद्र सिंह, पूनम, माया आदि ने भाग लिया।