लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रारंभिक शिक्षा में भरे जाएंगे जेबीटी अध्यापकों के 12 पद

Ankita | 24 फ़रवरी 2023 at 12:19 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा जेबीटी अध्यापकों के 12 पद बैच बाइज़ अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। यह जानकारी उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना देवेंद्र चंदेल है। उन्होंने बताया कि इन पदों हेतू काउंसलिंग 9 मार्च को प्रातः 10 बजे उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना के कार्यालय में होगी।

उन्होंने बताया कि जेबीटी अध्यापकों के अनारक्षित श्रेणी में 4 पद 31-12-2011 बैच, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 1 पद 31-12-2013 बैच, एससी श्रेणी में 3 पद 31-12-2011 बैच, ओबीसी श्रेणी में 3 पद 31-12-2011 बैच व अनारक्षित वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों की श्रेणी में 1 पद अपटू डेट बैच में से भरे जाएंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में वहीं अभ्यार्थी भाग ले सकता है, जो आरएंडपी नियमों तहत निर्धारित योग्यता पूर्ण करता हो और जेबीटी, डीएलएड, बीएड व जेबीटी टेट पास किया हो। उपनिदेशक ने कहा कि अन्य जिला के पात्र अभ्यार्थी भी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं, यदि उनका नाम हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है।

देवेंद्र चंदेल ने बताया कि बायोडाटा फाॅर्म और काउंसलिंग संबंधी सम्पूर्ण जानकारी कार्यालय की वेबसाईट ddeeuna.in पर उपलब्ध है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]