प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने जेबीटी शिक्षक को किया निलंबित, यह है वजह…..
HNN/कांगड़ा
प्रारंभिक शिक्षा विभाग कांगड़ा ने नूरपुर ब्लाॅक के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला डन्नी में तैनात जेबीटी शिक्षक को निलंबित कर दिया है। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने शिक्षक को निलंबित के लिए कार्यालय आदेश जारी किए हैं। बता दें शिक्षक पर ड़्यूटी में कोताही बरतने का आरोप लगा था। जिसके चलते विभाग द्वारा उन्हें निलंबित किया गया है।
डिप्टी डायरैक्टर कार्यालय में शिक्षक के खिलाफ कई शिकायतें पहुंची थी। जब इन शिकायतों की जांच-पड़ताल करने के लिए प्राथमिक शिक्षा विभाग की ओर से निरीक्षण किया गया तो इस दौरान शिक्षक अपनी ड्यूटी से गायब पाया गया। जिसके बाद जेबीटी शिक्षक पर कार्यवाही करते हुए विभाग ने यह कार्यवाही अमल में लाई है।
स्कूल से निलंबित किए गए शिक्षक को प्रारंभिक शिक्षा विभाग में तैनात कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। वहीं जिला उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग मोहिंद्र कुमार ने बताया कि जेबीटी शिक्षक को डयूटी में कोताही बरतने पर निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में भी कोई शिक्षक इस तरह की कोताही बरतता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।