Loading...

प्री वर्ल्ड कप प्रतियोगिता के लिए इस बार विदेशी पैराग्लाइडर पायलटों में खासा उत्साह

Ankita • 25 Oct 2023 • 1 Min Read

फ्री फ्लायर के तौर पर बीड़ बिलिंग घाटी से 600 से अधिक पायलटों ने भरी उड़ान

HNN/ कांगड़ा

विदेशी पायलट 26 अक्टूबर से शुरू होने वाली पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के लिए फ्री फ्लायर के तौर पर उड़नें भरकर अभ्यास कर रहे हैं। प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से पीडब्लूसीए और एफएआई के तहत आयोजित किया जा रहे प्री वर्ल्ड कप प्रतियोगिता के लिए इस बार विदेशी पैराग्लाइडर पायलटों में खासा उत्साह है और प्रतियोगिता में 140 से अधिक पायलटों के भाग लेने की उम्मीद की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी में मंगलवार को पैराग्लाइडर पायलटों ने बिलिंग से टेक ऑफ किया। अवकाश का दिन और पैराग्लाइडिंग सीजन अपने चरम पर होने के चलते बीड़ बिलिंग में पर्यटकों की खासी चहल पहल रही।

मंगलवार को 600 से अधिक देसी विदेशी पैराग्लाइडर पायलटों ने बिलिंग से उड़ान भरी। इनमें 300 के करीब पायलट विदेशी थे, जबकि देश के 300 से अधिक पायलटों ने टेंडम उड़ानों को अंजाम दिया।