प्रेम जाल में फंसाकर दिव्यांग से दुष्कर्म, पुलिस ने एफआईआर के साथ…
HNN / शिमला
राजधानी शिमला में एक बार फिर लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने पहले दिव्यांग को प्रेम जाल में फंसाया और उसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि चुन्नू राम नाम के व्यक्ति ने पहले उसे प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ जंगल ले गया। यहां उसने उसके साथ गलत हरकत की। उक्त आरोपी ने उससे वादा किया था कि वह उससे शादी करेगा, लेकिन अब वह इससे इनकार कर रहा है।
पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी।