HNN/ऊना
जिला ऊना में हरोली के तहत बाथड़ी गांव में एक युवती को प्रेम विवाह करने पर उसके मामा द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। युवती ने मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। युवती की पहचान शिवानी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 4 नवंबर को शिवानी ने अपनी मर्जी से राधे श्याम से प्रेम विवाह किया था।
शिवानी ने बताया कि मेरे घर वाले मेरी शादी से सहमत नहीं थे और मेरे मामा विक्रम व अमन मेरी शादी को लेकर रिश्तेदारों को धमकियां भी देते थे। जिसके बाद शिवानी ने एसपी कार्यालय में भी शिकायत की है। शिवानी ने बताया कि हाथ में डंडे लिए मामा ने पहले उससे पति के बारे में पूछा और बाद में थप्पड़ मारते हुए बाहर घसीटा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इतना ही नहीं उसके मामा ने घर की खिड़कियों के सभी शीशे तोड़ दिए। शिवानी ने आरोप लगाया है कि मामा के साथ अन्य एक व्यक्ति ने भी मारपीट करते हुए उसे और उसके परिवार के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने धमकियां भी दी।
पुलिस थाना में शिकायतकर्ता के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी हरोली मोहन रावत द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group
