फंदे पर झूला वेटरनरी फार्मासिस्ट, आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही पुलिस
HNN/ मंडी
मंडी जिला के पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी के तहत झूंगी में पशुपालन विभाग में वेटरनरी फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत व्यक्ति द्वारा फंदे से झूल कर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की शिनाख्त 40 वर्षीय ध्यान सिंह पुत्र गौरीदत्त गांव खलौहट डाकघर ब्रोहकडी जिला मंडी के रूप में हुई है।
हालांकि व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है क्योंकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पशु चिकित्सालय झूंगी में वेटरनरी फार्मासिस्ट ने फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया।
जब किसी ने व्यक्ति के शव को फंदे से लटका हुआ देखा तो इसकी सूचना तुरंत बीएसएल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया गया।