HNN/ शिमला
राजधानी शिमला में एक युवक को फर्जी डिग्री तैयार कर नौकरी हासिल करने पर बर्खास्त कर दिया गया है। आरोपी की पहचान मंडी के सरकाघाट निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंडी के एक युवक ने फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर पोस्टमास्टर की नौकरी हासिल की थी। मनीष कुमार ने 09 सितंबर 2022 को विभाग में कार्यभार ग्रहण किया था। इस दौरान जब उसके प्रमाण पत्र की जाँच की गई तो वह फर्जी निकला। बताया जा रहा है कि मनीष पिछले चार महीने से देवनगर शाखा नौकरी में कर रहा था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मामले के बाद डाकघर शिमला के अधीक्षक विकास नेगी ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है और आरोपी को पोस्टमास्टर के पद से पदच्युत कर दिया गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group